Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsEx-Servicemen to Join Enforcement Team for Vehicle Checks in Badaun
प्रवर्तन दल की सुरक्षा करेंगे सैनिक

प्रवर्तन दल की सुरक्षा करेंगे सैनिक

संक्षेप:

Badaun News - बदायूं में पूर्व सैनिकों को परिवहन विभाग में भर्ती किया जाएगा। छह पूर्व सैनिक प्रवर्तन दल में काम करेंगे, जो वाहनों की चेकिंग और एआरटीओ की सुरक्षा में मदद करेंगे। यह निर्णय कर्मचारियों की कमी के कारण लिया गया है, और सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है।

Jan 12, 2026 04:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बदायूं। देश की सीमा की रक्षा करने के बाद सैनिक प्रवर्तन दल की सुरक्षा करेंगे। इसके लिए परिवहन विभाग द्वारा पूर्व सैनिकों की विभाग में भर्ती की जा रही है। बदायूं कार्यालय में छह पूर्व सैनिक प्रवर्तन दल में रखे जाएंगे। एआरटीओ द्वारा पूर्व सैनिकों की मांग सैनिक कल्याण अधिकारी से की गई है। परिवहन विभाग में स्थाई स्टाफ की कमी है, ऐसे में कार्य करने में समस्या आती है। कार्यालय का कार्य तो स्टाफ की कमी के बावजूद भी निपटा लिया जाता है, लेकिन प्रवर्तन दल के साथ स्टाफ कम होने की वजह से समस्या बरकरार रहती है। इसके लिए परिवहन आयुक्त ने विभाग में पूर्व सैनिकों को लाने का निर्णय लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस संबंध में सरकार ने परिवहन आयुक्त का प्रस्ताव पास कर दिया। इसके बाद मुख्यालय से आदेश भी जारी कर दिया गया है। इस आदेश के क्रम में स्थानीय स्तर पर पूर्व सैनिकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। एआरटीओ प्रशासन एवं प्रवर्तन हरिओम ने छह पूर्व सैनिकों की मांग सैनिक कल्याण अधिकारी के लिए पत्र जारी कर की है। सैनिक कल्याण अधिकारी ने एआरटीओ का पत्र मिलने के बाद पूर्व सैनिक उपलब्ध कराने की प्रकिया आगे बढ़ा दी है। एआरटीओ द्वारा भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण कर जल्द पूर्व सैनिकों के लिए प्रवर्तन दल में रखा जाएगा। प्रवर्तन दल में पूर्व सैनिक चेकिंग के दौरान वाहनों को रुकवाने में सहयोग करेंगे एवं एआरटीओ की सुरक्षा का भी जिम्मा निभाएंगे।