ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंभीषण गर्मी से हर कोई बेहाल, 11 बजे तक पारा 40 पार

भीषण गर्मी से हर कोई बेहाल, 11 बजे तक पारा 40 पार

मई माह के 20 दिन गुजरने के बाद लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। बीते दिनों से भयंकर गर्मी हो रही है। तापमान अधिक होने की वजह से हर कोई  हैरान है। सोमवार कि सुबह से ही भीषण गर्मी की शुरुआत हो...

भीषण गर्मी से हर कोई बेहाल, 11 बजे तक पारा 40 पार
हिन्दुस्तान टीम ,बदायूंMon, 25 May 2020 03:40 PM
ऐप पर पढ़ें

मई माह के 20 दिन गुजरने के बाद लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। बीते दिनों से भयंकर गर्मी हो रही है। तापमान अधिक होने की वजह से हर कोई  हैरान है। सोमवार कि सुबह से ही भीषण गर्मी की शुरुआत हो गई।  11 बजे तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। 12 बजे तक तापमान 42 और एक बजे से लेकर पांच बजे तक कि 44 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच लोगों के लिए दिन गुजारना होगा।

तापमान अधिक तेज धूप होने की वजह से लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। वही लोग घर से बाहर जा रहे हैं जिन्हें कोई बहुत ही ज्यादा जरूरी काम है। मौसम की मार का असर वाहर साफ देखने को मिल रहा है। सड़कें अभी से सूनसान होने लगी है। इधर गर्मी बढ़ने के बाद शीतलपेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है। लोग पानी ठंडा करने के लिए देशी फ्रिज यानी कि घड़ा और मटकी खरीद रहे हैं।

मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी दिनों में तापमान में और भी अधिक वृद्धि का अनुमान लगाया है। इधर डॉक्टरों ने लोगों को ऐसे मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए कहा है। डॉक्टरों का कहना है कि पानी अधिक पीएं। घर से बाहर निकले तो सिर से गमछा बांध ले या फिर कैप लगाएं।बाहर से आने के बाद तुरंत नहाएं नहीं न ही ठंडा पानी पिए। ऐसा किया तो दिक्कत हो सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें