छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुण
Badaun News - मिशन शक्ति अभियान के तहत महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं को जागरूक करतीं महिला आरक्षी।

बिल्सी। नगर के महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक किया गया। कालेज के गेट पर छात्राओं को उनकी सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं और बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति या उत्पीड़न की दशा में वे किस तरह मदद प्राप्त कर सकती हैं। महिला आरक्षी प्रियांशी तोमर और पूजा ने बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न होने पर छात्राएं 1090 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। यदि कोई अराजक तत्व आपको परेशान करता है तो तुरंत 112, 1090 या थाने के सीयूजी नंबर पर सूचना दें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



