Badaun News: खुले बिजली तारों की चपेट में आया बकरा, मौत

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

Badaun News: साहबगंज मोहल्ले में खुले बिजली के तारों की चपेट में आने से एक बकरा करंट लगने से मर गया। मरे हुए बकरा की कीमत 25 हजार रुपये बताई जा रही है। मोहल्ले के लोग बिजली विभाग से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ। परिवार में आक्रोश है।

Badaun News: खुले बिजली तारों की चपेट में आया बकरा, मौत

Badaun News: बिल्सी। नगर के साहबगंज मोहल्ले में बिजली के खुले और झूलते तारों की चपेट में आने से बकरे की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि मोहल्ले में बिजली के तार मकड़जाल की तरह फैले हुए हैं, जिससे आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। साहबगंज निवासी पिंकू पुत्र पूरन लाल के घर के पास बकरा घूम रहा था। इसी दौरान वह खुले बिजली के तारों की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक बकरे की कीमत करीब 25 हजार रुपये थी।

मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि बिजली के जर्जर और खुले तारों को ठीक कराने के लिए कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबदायूंBadaun News: खुले बिजली तारों की चपेट में आया बकरा, मौत