Electric Shock Incident Averted in Badayun s Baba Colony तार में उतरा करंट, बाल-बाल बचा परिवार , Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsElectric Shock Incident Averted in Badayun s Baba Colony

तार में उतरा करंट, बाल-बाल बचा परिवार

Badaun News - मकान के पास से गुजर रही बिजली की लाइन से उतरा करंटतार में उतरा करंट, बाल-बाल बचा परिवारतार में उतरा करंट, बाल-बाल बचा परिवारतार में उतरा करंट, बाल-बाल

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंWed, 3 Sep 2025 05:24 AM
share Share
Follow Us on
तार में उतरा करंट, बाल-बाल बचा परिवार

बदायूं। शहर की बाबा कॉलोनी में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। बिजली की लाइन से अचानक मकान में करंट उतर आया। जिससे घर में मौजूद परिवार के लोग करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। लोगों ने उपकेंद्र पर सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद लाइन को वहां से हटा दिया गया। इस दौरान परिवार सहमा रहा। बाबा कालोनी में गलियों से होकर बिजली की लाइन गुजर रही है। कालोनी के सुधाकर के मकान के पास से बिजली की लाइन गुजर रही है। मंगलवार सुबह अचानक लाइन का करंट मकान में उतर आया। जिससे मकान में झटके महसूस हुए और परिवार वाले घबराकर तुरंत बाहर निकल आए।

गनीमत रही कि इस दौरान जानमाल की क्षति नहीं हुई। लोगों ने इसकी सूचना उपकेंद्र पर देकर आपूर्ति बंद कराई। सुधाकर ने किसी तरह पास से गुजर रही लाइन को वहां से हटाया। लोगों का कहना है कि कई बार लाइन हटाने के विभागीय लोगों से गुहार लगाई गई। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। घटना से परिवार के लोग सहमें हुए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।