Badaun News: खंभे में उतरा करंट, चपेट में आए सांड़ की मौत
Badaun News: बिल्सी। बिल्सी नगर में खैरी रोड पर बरसात के दौरान अचानक बिजली के खंभे

Badaun News: बिल्सी। बिल्सी नगर में खैरी रोड पर बरसात के दौरान अचानक बिजली के खंभे पर करंट उतर आया। इसी दौरान वहां से गुजरा सांड़ करंट की चपेट में आ गया। करंट से उसकी मौत हो गई। सुबह आसपास के लोगों ने सांड़ को मृत अवस्था में देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई इंसान वहां से नहीं गुजरा नहीं तो जनहानि हो सकती थी।शुक्रवार की रात नगर और आसपास के क्षेत्र में हो रही तेज बरसात का पानी खैरी रोड पर खंभे के पास से सांड़ गुजरा।
वह खंभे के करीब से गुजरा तो करंट ने उसको अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में छटपटाकर उसकी मौत हो गई। गनीमत रही कि उस वक्त वहां से कोई इंसान नहीं गुजरे थे। रात होने की वजह से सभी अपने-अपने घरों में थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। शनिवार की सुबह आसपास के लोग घरों से निकले तो गोवंश का शव पड़ा देख उन्होंने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


