पड़ोसी से झगड़े के दौरान धक्का लगने वृद्धा की मौत

Apr 09, 2026 12:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - बदायूं में एक बुजुर्ग महिला की मौत उस समय हो गई जब पड़ोसी के साथ कुत्ता-बिल्ली को भगाने को लेकर विवाद हुआ। 75 वर्षीय धनवती को बचाने के प्रयास में धक्का लगने से उनकी गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

पड़ोसी से झगड़े के दौरान धक्का लगने वृद्धा की मौत

बदायूं। आपस में लड़ रहे कुत्ता-बिल्ली को भगाने के लिये फेंका गया डंड़ा पड़ोसी के लगने के बाद हुए विवाद में धक्का लगने से 75 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने दंपति सहित व तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। घटना बिसौली कोतवाली क्षेत्र के नागपुर गांव में बीती रात घटी। गांव में रहने वाले बाबूराम कोरी ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया, बीती रात उनकी मां धनवती (75) घर पर बैठी खाना खा रहीं थीं।

इसी दौरान कुत्ता बिल्ली पर झपट पड़ा। दोनों को भगाने के लिये उसने डंड फेंका जो उछलकर पडोसी नन्हे पुत्र जालिम कुम्हार के नाक पर जा लगा। इसी बात को लेकर नन्हे, उनकी पत्नी व नन्हूं पुत्र हरी सिंह झगड़ने लगे। झगड़े के दौरान ये लोग धक्का मुक्की करने लगे। इसी बीच धनवती बचाओ को आई तो लोगों ने उन्हें धक्का मार दिया। जिससे वे सिर के बल जमीन पर जा गिरी। जमीन पर गिरने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। वृद्धा की बेटे बाबूराम कोरी की शिकायत पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं मे मुकदमा दर्ज दंपति सहित तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।