लिंटर गिरने से बुजुर्ग की मलबे में दबकर घायल
Badaun News - निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से 78 वर्षीय मोहर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार सुबह मूसाझाग क्षेत्र के गांव वरसुनिया में यह हादसा हुआ। परिजन घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें...

निर्माणाधीन मकान का लिंटर अचानक भरभराकर गिर गया। लिटंर के मलबे में दबकर बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। बुजुर्ग अपने मकान का लिंटर खोल रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। परिजन घायल बुजुर्ग को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से उनको राजकीय मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया। बुजुर्ग की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसा थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव वरसुनिया में रविवार सुबह हुआ। गांव निवासी 78 वर्षीय मोहर सिंह ने गांव में अपने दूसरे मकान का निर्माण कराया था। रविवार को वह अपने निर्माणाधीन मकान का लिंटर खोल रहे थे। इसी दौरान मकान का लिंटर अचानक भरभराकर गिर गया। लिटंर के मलबे में दबकर बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटाकर बुजुर्ग को बाहर निकाला। परिजन बुजुर्ग को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग को राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज में बुजुर्ग को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। बुजुर्ग की हालत नाजुक बताई जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।