Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsElderly Man Dies of Heart Attack While Submitting SIR Form in Badaun
एसआईआर का फार्म जमा करने आये वृद्ध की तहसील में मौत

एसआईआर का फार्म जमा करने आये वृद्ध की तहसील में मौत

संक्षेप:

Badaun News - बदायूं में एक वृद्ध सत्यपाल की एसआईआर फार्म जमा करते समय अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी उम्र 67 वर्ष थी और वे पहले से ही बीमार थे। परिवार ने बताया कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया।

Feb 12, 2026 01:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बदायूं, संवाददाता। तहसील से एसआईआर को लेकर मिले नोटिस का जवाब लेकर पहुंचे वृद्ध की मौत हो गई। जिससे तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया, वहीं परिवार वाले भी रोते-बिलखते पहुंचे, पुलिस को बुलाया गया। पुलिस वृद्ध को लेकर तत्काल जिला पुरुष अस्पताल पहुंची। यहां डाक्टरों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वृद्ध की मौत हार्टअटैक से हुई है। फिलहाल परिजनों ने भी बीमार होना बताया और पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया, शव घर को ले गए। सदर तहसील और थाना सिविल लाइंस के गांव नरऊ खुर्द मोहल्ला न्यू आदर्श कृष्णा नगर निकट मंडी समिति सत्यपाल की सदर तहसील में बुधवार की दोपहर बाद मौत हो गई।

सत्यपाल तहसील में एसआईआर फार्म नोटिस का जवाब देने गया था। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही नोटिस आया था। सत्यपाल की उम्र 67 वर्ष थी। ग्राम प्रधान सुभाष ने बताया कि सत्यपाल का दोपहर में 12 बजे के करीब फोन आया था कि फार्म देने तहसील जायेंगे साथ चले चलो। उन्होंने कहाकि तीन बजे के बाद चलेंगे। वह तीन बजे के बाद प्रधान के साथ तहसील नायब तहसील न्यायालय कक्ष में एसआईआर का फार्म जमा कर रहे थे। अचानक गिर गये। कोतवाली पुलिस पहुंच गई और सत्यपाल को जिला पुरुष अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने भी हार्टअटैक से मौत की पुष्टि की। इस दौरान पत्नी नीलम और बेटा एवं दामाद भुवनेश पहुंच गए। परिजनों को पुलिस ने समझाया और पूछा तो बताया कि वह बीमार तो रहते थे। हार्ट अटैक से मौत हो गई। सभी ने पंचनामा भरवाया और बिना पोस्टमार्टम के ले गए। म्याऊं के धर्मपुर का निवासी ग्राम नरऊ खुर्द मोहल्ला न्यू आदर्श कृष्णा नगर निकट मंडी समिति सत्यपाल की सदर तहसील में एसआईआर का फार्म जमा करते समय मौत हो गई। ग्राम नरऊ खुर्द मोहल्ला न्यू आदर्श कृष्णा नगर निकट मंडी समिति ग्राम प्रधान सुभाष ने बताया कि सत्यपाल वर्षों पहले आकर यहां बस गए हैं। सत्यपाल म्याऊं के गांव धर्मपुर के निवासी हैं वर्षों पहले आकर यहां बस गए और अब यहां के लिए अपने वोट पर आई आपत्ति के बाद जवाब दाखिल किया। दो दिन पहले हटाया खोखा शहर के मंडी समिति के पास रोड़ किनारे सत्यपाल का खोखा रखा हुआ है। जिसको सत्यपाल संचालित करते थे। दो दिन पहले ही पीडब्ल्यूडी की ओर से नोटिस दिया गया। जिसमें कहा गया कि मार्ग किनारे से खोखा हटा लिया जाये अन्यथा कार्रवाई की जायेगी। इसके चलते मृत्य सत्यपाल ने मंगलवार और बुधवार को खोखा हटाया और जगह को खाली किया। अब उसकी मौत हो गई। व्यक्ति एसआईआर फार्म जमा करने आया था अचानक बेहोश हुआ और जिला अस्पताल ले गए तो मृत घोषित कर दिया। मृत्यु हार्टअटैक से बताई जा रही है। परिवार वालों ने बताया कि बीमार रहते थे और उपचार चल रहा था। मोहित कुमार सिंह, एसडीएम

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;