Badaun News: निर्माण कार्य के दौरान विवाद, बुजुर्ग की मौत, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप
Badaun News: बदायूं। मकान निर्माण के दौरान हुए विवाद में तीन लोगों पर बुजुर्ग से गाली-गलौज, धक्का-मुक्की
Badaun News: बदायूं। मकान निर्माण के दौरान हुए विवाद में तीन लोगों पर बुजुर्ग से गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट करने का आरोप लगा है। मारपीट के दौरान बुजुर्ग गिरकर बेहोश हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे ने पिता-पुत्र और पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजकर पड़ताल शुरू कर दी है। मामला कादरचौक थाना क्षेत्र के गरौलिया गांव का है। गांव निवासी नेकपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान गांव के ही रामवीर, उसका बेटा सत्यवीर और पत्नी वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर तीनों ने उनके पिता रामस्वरूप के साथ धक्का-मुक्की की। आरोप है कि धक्का लगने से उनके पिता जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। जब तक वह छत से नीचे उतरकर मौके पर पहुंचा, तब तक तीनों आरोपी वहां से भाग चुके थे। इसके बाद वह पिता को बेहोशी की हालत में सीएचसी कादरचौक लेकर पहुंचा। डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उन्हें बदायूं के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया।बदायूं के सरकारी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने रामस्वरूप को मृत घोषित कर दिया। पिता की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। नेकपाल ने पुलिस को तहरीर देकर रामवीर, उसके बेटे सत्यवीर और पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। परिजनों के आरोपों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


