छत से गिरकर घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

Apr 06, 2026 01:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - खौंसारा गांव के 60 वर्षीय गणेशराम छत से गिरकर घायल हो गए थे। इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। गणेशराम के छह बच्चे हैं, जिनमें से दो बेटे और चार बेटियां हैं, जो उनके निधन से दुखी हैं।

छत से गिरकर घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

छत से गिरकर घायल हुए बुजुर्ग की इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामला बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के खौंसारा गांव का है, जहां रहने वाले 60 वर्षीय गणेशराम पुत्र बिहारी शनिवार शाम किसी काम से अपनी छत पर चढ़े थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिजन उन्हें तुरंत बिल्सी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।राजकीय

मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान गणेशराम ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। गणेशराम की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों ने बताया कि उनके छह बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और चार बेटियां शामिल हैं, और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।