Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsElderly Jeweler Commits Suicide Due to Illness and Loneliness in Saidpur
गोली मारकर खुदकशी करने वाले सर्राफ का अंतिम संस्कार

गोली मारकर खुदकशी करने वाले सर्राफ का अंतिम संस्कार

संक्षेप:

Badaun News - सैदपुर के बुजुर्ग सर्राफा कारोबारी विद्यासागर रस्तोगी ने बीमारी और अकेलेपन के कारण आत्महत्या कर ली। उन्होंने घर में अकेले रहते हुए तमंचे से गोली मारी। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंपा गया और अंतिम संस्कार किया गया। उनके दो बेटे अलग-अलग शहरों में रहते हैं।

Jan 12, 2026 04:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

सैदपुर, संवाददाता। उम्र संबंधी बीमारियों और अकेलेपन से आहत होकर गोली मारकर आत्महत्या करने वाले सर्राफा कारोबारी बुजुर्ग का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। इसके बाद परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के दौरान शरीर में पाए गए छर्रे जांच के लिए भेज दिए गए हैं। दरअसल, वजीरगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर के मोहल्ला महेश चौक के रहने वाले सर्राफा कारोबारी बुजुर्ग विद्यासागर रस्तोगी ने बीमारी और अकेलेपन से तंग आकर घर के कमरे में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। जिस वक्त उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया, वह घर अकेले ही थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परिवार और मोहल्ले के लोगों ने बताया कि विद्यासागर रस्तोगी लंबे समय से उम्र संबंधी की बीमारी से जूझ रहे थे और उनके दो बेटे एक दिल्ली और एक बरेली में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। जबकि उनके दो बेटे पहले ही देहांत हो चुके हैं। आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेटों को जानकारी दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रविवार को एक्स-रे की प्रक्रिया के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने विद्यासागर रस्तोगी के शव को उनके बेटों को सौंप दिया, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। दिल्ली से आये उनके बड़े पुत्र बृजकिशोर रस्तोगी ने उनको मुखाग्नि दी। पोस्टमार्टम के दौरान पाए गए छर्रे जांच के लिए भेज दिए गए हैं।