दो नाबालिग बहनों को बहला कर ले जाने में आठ नामजद

Apr 06, 2026 01:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - बिनावर के एक गांव में दो नाबालिग बहनों को बहलाकर ले जाने के मामले में एसएसपी के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने बहनों की जान और इज्जत को खतरे में डाल दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की है।

दो नाबालिग बहनों को बहला कर ले जाने में आठ नामजद

दो नाबालिग बहनों को बहला कर ले जाने और उनकी जान व इज्जत को खतरे में डालने के मामले में एसएसपी के आदेश के बाद आठ नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों पर साजिशन दोनों बहनों को बहला कर ले जाने और उन्हें छिपाने की आशंका के आरोप लगाए गए हैं। बिनावर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि कि 17 मार्च को उसकी नाबालिग बेटियाों को माधुरी पत्नी जितेंद्र, जितेंद्र पुत्र जगदीश, जगदीश पुत्र रामचरन, मुन्नी पत्नी जगदीश, रामदास, महेश पुत्र चंग्गे, चंग्गे और गुड्डू पुत्र चंग्गे ने बहलाकर अपने साथ ले जाने की साजिश रची।शिकायत

में बताया गया कि दोनों बेटियों की जान और इज्जत खतरे में है और उन्हें कहीं बेचने की भी आशंका है। काफी तलाश के बाद भी कोई पता नहीं चल सका। बेटियों को बहलाकर ले जाने की घटना को के ही दो लोगों ने देखा। प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने थाने पर शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद वह थक हारकर एसएसपी के पास पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने सभी आठ नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।