Eid-e-Milad-un-Nabi Celebrations Mark 1500 Years of Prophet Muhammad s Birth ईदों की ईद है, ईद ए मिलाद उन नबी , Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsEid-e-Milad-un-Nabi Celebrations Mark 1500 Years of Prophet Muhammad s Birth

ईदों की ईद है, ईद ए मिलाद उन नबी

Badaun News - ---------------------------मोहब्बत का पैगाम लिए ईद-ए-मिलादुन्नबी का मौका एक बार फिर करीब आ रहा है। इस खास मौके को लेकर हजरत मेहंदी मियां साहब वाली म

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंSat, 30 Aug 2025 03:34 AM
share Share
Follow Us on
ईदों की ईद है, ईद ए मिलाद उन नबी

बदायूं। मोहब्बत का पैगाम लिए ईद-ए-मिलादुन्नबी का मौका एक बार फिर करीब आ रहा है। इस खास मौके को लेकर हजरत मेहंदी मियां साहब वाली मस्जिद के इमाम सोहेल फरशोरी ने बताया कि इस साल यह मौका और भी खास होने वाला है, क्योंकि पैगंबर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की विलादत को पूरे 1500 साल पूरे हो रहे हैं। इस तारीखी मौके मुस्लिम इलाकों में जश्न ए मिलादुन्नबी की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। इमाम सोहेल फरशोरी ने बताया कि पैगंबर मोहम्मद साहब को इस्लाम धर्म का मार्गदर्शक माना जाता है, यही कारण है उनके यौम ए पैदाइश का दिन मुसलमानों के लिए खास होता है।

इस दिन को ईद ए मिलाद उन नबी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार ईद ए मिलादुन्नबी का त्योहार तीसरे महीने में रबी उल-अव्वल के 12वें दिन मनाया जाता है। जोकि इस साल पांच सितंबर को है। इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों के लिए यह दिन बहुत ही खास है, क्योंकि यह दिन अल्लाह के दूत कहे जाने वाले पैगंबर मोहम्मद साहब से जुड़ा हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।