खुदा की बारगाह पर सजदे को उठे लाखों हाथ

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

बदायूं में ईद उल अजहा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मस्जिदों और ईदगाहों में शांतिपूर्ण नमाज अदा की गई। नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। सुरक्षात्मक इंतजाम किए गए थे। डीएम और एसएसपी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बच्चों ने जामा मस्जिद पर आयोजित मेले में खरीदारी की।

खुदा की बारगाह पर सजदे को उठे लाखों हाथ

बदायूं। जिले में ईद उल अजहा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ईद उल अजहा की मस्जिदों और ईदगाहों पर शांतिपूर्ण तरीके नमाज अदा की गई। शहर ईदगाह शम्सी पर शांति और सद्भाव के साथ ईद उल अजहा की नमाज अज्जाम मियां कादरी ने इ़अदा कराई। इस दौरान देश और कौम की तरक्की को दुआ की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद पेश की। इसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। जिले की प्रमुख मस्जिदों व ईदगाह के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। नमाज के दौरान डीएम अवनीश राय व एसएसपी अंकिता शर्मा ने भी शहर की प्रमुख मस्जिदों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जामा मस्जिद पर आयोजित बाल मेले में बच्चों ने जमकर खरीदारी की और झूले का लुफ्त उठाया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।