Badaun News: बिना शिक्षा मनुष्य का सर्वांगीण विकास संभव नहीं : दिनेश
Badaun News: उसहैत के भाजपा नेता दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि बिना शिक्षा का मनुष्य का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा की आवश्यकता और नई शिक्षा नीति के तहत परीक्षा के महत्व पर बल दिया। उनका लक्ष्य है कि कोई भी गांव का बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
Badaun News: उसहैत। उसावां की ब्लाक प्रमुख ममता सिंह के पति एवं वरिष्ठ समाजसेवी भाजपा नेता दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि बिना शिक्षा मनुष्य का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने पर बल दिया। कहा, गंगा की कटरी के इलाके में शिक्षा क्षेत्र में और विकास की आवश्यकता है। इसके लिये स्कूलों से लेकर हायर एजूकेशन तक के कालेजों की व्यवस्था होनी चाहिये। उनका प्रयास है कि गांव का कोई भी बेटा या बेटी शिक्षा से वंचित न रहे।भाजपा नेता दिनेश कुमार सिंह अपने पिता पूर्व प्रधान ठाकुर श्यामपाल सिंह द्वारा संस्थापित राजा करने सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेड़ा जलालपुर में छात्र-छात्राओं के बीच बोल रहे थे।
उन्होंने हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा जैसी परीक्षाओं में बच्चों को भाग लेने का सुझाव देते हुए कहा कि ऐसी परीक्षाओं से बच्चों में अध्ययन करने की जिज्ञासा बढ़ती है। वहीं नई शिक्षा नीति के तहत लागू परीक्षा के तरीके सीखने में भी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि बालक जितनी बार परीक्षा देता है उतना अधिक प्रतिभा में निखार आता है। उनका प्रयास है धन के अभाव में कोई बेटा बेटी शिक्षा से वंचित न रहे। सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधि लगातार प्रसास कर रहे हैं कि गांव गांव में न केवल स्कूल हो बल्कि इन स्कूलों में कांवेंट स्कूलों जैसी शिक्षा व्यवस्था हो।


