Badaun News: दोपहर तक छाये रहे बादल, फिर खिली धूप

हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News: दोपहर तक छाये रहे बादल, फिर खिली धूप दोपहर तक छाये रहे बादल, फिर खिली धूप दोपहर तक छाये रहे बादल, फिर खिली धूप

Badaun News: दोपहर तक छाये रहे बादल, फिर खिली धूप

Badaun News: मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को ठंडक का अहसास कराना शुरू कर दिया है। बीते रोज दोपहर बाद मौसम में अचानक परिवर्तन हुआ। तेज धूलभरी हवा चलने के बाद रात में बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार सुबह से दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट महसूस की गई। दोपहर बाद मौसम साफ हुआ। बीते रोज दोपहर बाद तक मौसम सामान्य था, लेकिन इसके बाद आसमान में बादल छाने लगे। कुछ देर बाद धूलभरी तेज हवा चलने से मौसम का मिजाज बदल गया। रात में बूंदाबांदी होने से ठंडक बढ़ गई। शुक्रवार सुबह भी आसमान में बादलों का डेरा रहा।

दोपहर तक धूप नहीं निकलने के कारण लोगों को मौसम में ठंडक का अहसास हुआ। दोपहर बाद मौसम खुला और धूप निकलने पर लोगों को राहत मिली।धान की फसल को नुकसान की आशंकाकिसानों को आशंका है कि यदि मौसम अधिक बिगड़ा तो फसल को नुकसान उठाना पड़ सकता है। खेतों में खड़ी फसल को लेकर किसान मौसम पर नजर बनाए हुए हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबदायूंBadaun News: दोपहर तक छाये रहे बादल, फिर खिली धूप