पुलिस गश्त के कुछ देर बाद शहर में नशेबाजों ने चारों दरवाजा खोल दौड़ाई कार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बदायूंपुलिस गश्त के बाद सिविल लाइंस में नशेबाजों ने कार दौड़ाई, जिससे कई लोग घायल हो गए। गुस्साई भीड़ ने उनका पीछा किया और कार को घेरकर तोड़फोड़ की, लेकिन आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।
पुलिस गश्त के कुछ देर बाद ही शहर में नशेबाजों ने चारों दरवाजा खोल कार दौड़ा दी। घटना सिविल लाइंस के वाटर वर्क्स रोड की है। इससे स्कूटी सवार समेत कई लोग घायल हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने कार सवार युवकों का पीछा किया। इसपर नशेबाजों ने पेट्रोल पंप के पास टक्कर मार दी। गुस्साई भीड़ ने गांधी ग्राउंड के पास कार घेरकर रुकवा ली और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान मौका पाकर आरोपी युवक फरार हो गए। सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस और कोतवाली पुलिस ने कार कब्जे में ले लिया।
ये भी पढ़ें:नशेबाजों ने दरवाजे खोल शहर में दौड़ाई कार
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


