ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंस्टेशन पर बने डॉ.उर्मिलेश पुस्तकालय को मिलेंगी नई किताबें

स्टेशन पर बने डॉ.उर्मिलेश पुस्तकालय को मिलेंगी नई किताबें

स्टेशन पर बने डॉ.उर्मिलेश पुस्तकालय में जल्द ही नई किताबें दिखाई देंगी।

स्टेशन पर बने डॉ.उर्मिलेश पुस्तकालय में जल्द ही नई किताबें दिखाई देंगी।
1/ 2स्टेशन पर बने डॉ.उर्मिलेश पुस्तकालय में जल्द ही नई किताबें दिखाई देंगी।
स्टेशन पर बने डॉ.उर्मिलेश पुस्तकालय में जल्द ही नई किताबें दिखाई देंगी।
2/ 2स्टेशन पर बने डॉ.उर्मिलेश पुस्तकालय में जल्द ही नई किताबें दिखाई देंगी।
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंSat, 21 Sep 2019 01:23 AM
ऐप पर पढ़ें

स्टेशन पर बने डॉ.उर्मिलेश पुस्तकालय में जल्द ही नई किताबें दिखाई देंगी। शुक्रवार कासगंज से बरेली सिटी रेल खंड के विंडो टेलिंग निरीक्षण के दौरान कासगंज, बदायूं एवं बरेली सिटी रेलवे स्टेशनों पर मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, रेलवे आवासीय कॉलोनी, यार्ड, टिकट घर एवं स्टेशन पर उपलब्ध जन सुविधाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह ने कासगंज जंक्शन से निरीक्षण कर बरेली लौट रहे थे। बदायूं स्टेशन पर टे्रनों की क्रासिंग होने के चलते कुछ समय के लिए ट्रेन बदायूं स्टेशन पर रुकी। जिसके चलते वे अचानक से बदायूं स्टेशन पर निरीक्षण को उतर पड़े। उन्होंने यहां पर साफ सफाई और कैंटीन की व्यवस्थाओं का जायजा।

निरीक्षण के अवसर पर स्वच्छ रेल-स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता कर्मियों से संवाद करते हुए कहा कि स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म पर नियमित सफाई करते हुए स्वच्छता बनाए रखने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने बदायूं स्टेशन पर स्थित हिंदी पुस्तकालयों एवं वाचनालयों में पाठकों के लिए नई पुस्तकों की व्यवस्था एवं पाठन के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एए खान, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अनूप सिंह, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी सीएल शाह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीतू, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) सुमित गर्ग, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरडी) श्री सतेंद्र सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय एके सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ओएंडएफ) पवन कुमार शर्मा, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर जीपीएस नारायण, मंडल इंजीनियर (मुख्यालय) मसूद अहमद सहित मंडल के अधिकारी, सुपरवाइजर एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें