ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंडीपी भारती बने भाजपा प्रदेश महामंत्री

डीपी भारती बने भाजपा प्रदेश महामंत्री

भाजपा के अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश स्तरीय समिति में बदायूं के डीपी भारती को प्रदेश का महामंत्री बनाया गया है। यह जिम्मेदारी मिलने से जिले के सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में हर्ष और उत्साह...

डीपी भारती बने भाजपा प्रदेश महामंत्री
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंTue, 10 Apr 2018 10:31 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश स्तरीय समिति में बदायूं के डीपी भारती को प्रदेश का महामंत्री बनाया गया है। यह जिम्मेदारी मिलने से जिले के सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में हर्ष और उत्साह है।

भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने बताया कि अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद कौशल किशोर ने बदायूं के डीपी भराती को नई जिम्मेदारी सौंपी है। यह बदायूं के पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान है। श्री भारती के प्रदेश महामंत्री बनने पर उनके आवास पर सामूहिक सम्मान समारोह किया गया। जिसमें नगर मंत्री हिमांशु कठेरिया, आशीष कुमार, मुकेश कुमार साहू, संजीव कुमार, किशोर कश्यप और भाजपा के कार्यकर्ता अमन गुप्ता व अजय कश्यप ने फूलमालाओं से स्वागत किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें