दहेज न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला
Badaun News - मूसाझाग, संवाददाता। दहेज न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला,मुकदमा दहेज न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला,मुकदमा दहेज न मिलने पर विवाहिता को घर से

मूसाझाग। दातागंज क्षेत्र के गांव खानपुर दया के वेदराम पुत्र श्री हंसी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बेटी रीना की शादी नौ महीने पहले थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव गुरगांव के रहने वाले संतराम पुत्र ओमप्रवेश से हुई थी। पीड़ित का आरोप है कि पति सन्तराम, ससुर रामप्रवेश, सास रानी, जेठ गुड्डू और जेठानी तुलसी ने शादी में कम दहेज देने का ताना मारते हुए दहेज में कार लाने की बात की। पीड़ित ने अपने पिता को पूरी स्थिति बताई, जिनका कहना था कि उनके पास कार देने के साधन नहीं हैं। दहेज की मांग पूरी नहीं होगी, घर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


