बदायूं में डोर-टू डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था का होगा विस्तार

Jan 01, 2026 02:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

Badaun News - बदायूं में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की सुविधा का सपना 2017 में दिखाया गया था, लेकिन यह अभी तक पूरी तरह साकार नहीं हो सका है। 2026 में सफाई व्यवस्था में सुधार की योजना है। नगर पालिका संसाधनों और कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है, ताकि कूड़ा उठाने की समस्या का समाधान हो सके।

बदायूं में डोर-टू डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था का होगा विस्तार

बदायूं, संवाददाता। दिल्ली-लखनऊ और बरेली की तरह डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की सुविधा का सपना तो जनप्रतिनिधियों ने आठ वर्ष पहले दिखा दिया लेकिन भाजपा सरकार में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का सपना तो वर्ष 2017 में जनता को दिखाया गया लेकिन साकार नहीं हो सका। इसे धरातल पर लाते-लाते आठ वर्ष लग गए। अभी भी पूरी तरह धरातल पर नहीं है। नववर्ष 2026 में इसका विस्तार होगा । बदायूं शहर में 29 वार्ड हैं। शहर की आबादी करीब साढ़े पांच लाख से ज्यादा है। जहां से रोजाना घरों एवं प्रतिष्ठानों से रोजाना करीब 57 टन कूड़ा निकलता है।

इसके लिए निस्तारण और उठाने की वर्षों पुरानी दिक्कत अब धीरे-धीरे दूर हो रही है। नए वर्ष 2026 में सफाई व्यवस्था और ज्यादा बेहतरत हो जायेगी। डोर टू डोर कूड़ा व्यवस्था संचालित तो हुई है अभी संसाधनों, कर्मचारियों के अभाव में पूरी तरह बेहतर नहीं हो सकी है। हालांकि नगर पालिका की अओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है। नगर पालिका की ओर से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था के लिए जनप्रतिनिधि व अधिकारी प्रयास में है कि इसके लिए किसी एजेंसी को हायर कर लिया जाये। एजेंसी को एमआरएफ सेंटर सहित डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की जिम्मेदारी दे दी जाये। जिससे व्यवस्था और बेहतर होगी। वहीं नगर पालिका की ओर से नववर्ष में कूड़ा वाहन एवं अन्य संसाधनों को खरीदा जायेगा। हर वार्ड में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जायेगी और संसाधन उपलब्ध कराये जायेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।