पति समेत चार पर मारपीट और धमकी का मुकदमा

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

जरीफनगर थाना क्षेत्र के करियावैन गांव में मीना ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 19 मई को कहासुनी के बाद उन पर लात-घूंसों और डंडों से हमला किया गया। 30 मई को भी उन्हें धमकी देकर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पति समेत चार पर मारपीट और धमकी का मुकदमा

जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव करियावैन गांव का है। यहां की रहने वाली मीना पत्नी भुवनेश ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में अपने पति भुवनेश पुत्र जसवंत, जेठ श्रीपाल पुत्र जसवंत, ओमवती पत्नी श्रीपाल व रूपवती पत्नी दुर्वेश पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि 19 मई की शाम करीब चार बजे वह घर पर पशुओं के लिए चारा तैयार कर रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद चारों लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की। मारपीट में उसके पैर, मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।

आरोप है कि 30 मई को भी आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की और धमकी देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।