ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंहोर्डिंग हटाने के दिए आदेश तो यूनीपोल पर लगा दिया डीएम का होर्डिंग

होर्डिंग हटाने के दिए आदेश तो यूनीपोल पर लगा दिया डीएम का होर्डिंग

शहरी सीमा में होर्डिंग व बैनर टांगने पर डीएम की रोक व दीवारों पर पंपलेट चस्पा करने पर मुकदमे के आदेश को पालिका अफसरों ने धता बता दिया। सरकारी व प्राइवेट होर्डिंग न लगने के आदेश के उलट यूनीपोल पर डीएम...

होर्डिंग हटाने के दिए आदेश तो यूनीपोल पर लगा दिया डीएम का होर्डिंग
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंMon, 29 Jan 2018 09:33 PM
ऐप पर पढ़ें

शहरी सीमा में होर्डिंग व बैनर टांगने पर डीएम की रोक व दीवारों पर पंपलेट चस्पा करने पर मुकदमे के आदेश को पालिका अफसरों ने धता बता दिया। सरकारी व प्राइवेट होर्डिंग न लगने के आदेश के उलट यूनीपोल पर डीएम के होर्डिंग को टांग दिया। ये होर्डिंग किसने लगाए यह न तो पालिका को पता और न ही डीएम को। हालत है कि हजारों का तेल फूंकने के बाद जेसीबी से हटाए गए बैनर होर्डिंग फिर लगा दिए गए।

शहर को साफ और सुंदर बनवाने के लिए शहर से होर्डिंग बैनर हटवाने व दीवारों को साफ कराकर पेंटिंग कराने का बीड़ा डीएम दिनेश कुमार सिंह ने उठाया था। डीएम ने पालिका को निर्देश जारी कर शहर के सभी चौराहों से होर्डिंग साफ कराने के निर्देश भी दिए थे। पालिका ने उनके निर्देश की खानापूर्ति कर दी है। पालिका ने कुछ दिन तक तो अभियान चलाकर होर्डिंग हटवाएं, बाद में अभियान बंद कर दिया। इसके बाद होर्डिंग बैनर लगाने वालों ने मनमानी शुरू कर दी। और फिर से शहर को होर्डिंग बैनर से पाट रखा है। शहर में नेताओं के अलावा, कोचिंग सेंटर, प्राइवेट कंपनियों के प्रचार करते हुए होर्डिंग हर चौराहे पर देखे जा सकते है। पुलिस लाइन, कचहरी चौराहा, दातागंज तिराहा, लावेला चौक आदि पर भी होर्डिंग बैनर शहर की शोभा बिगाड़ने में मदद कर रहे है। इधर किसी ने यूनिक पोल बचाने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ संग डीएम दिनेश कुमार सिंह गांव-गांव गली गली ऐसी ज्योति जलाएंगे पूरे बदायूं को स्वच्छ बनाएंगे का संदेश देते हुए का बैनर लगा दिया है। जिसकी जानकारी न तो पालिका को है न ही डीएम को पता है कि उनके बैनर किसने टंगवा दिए है।

जो यूनीपोल लगे है उनसे कोई रुकावट नहीं है। वैसे मेरी जानकारी में नहीं है कि डीएम के होर्डिंग किसने लगवाए हैं। अगर होर्डिंग गलत तरीके से लगे है तो उन्हें हटवाया जाएगा।

दीपमाला गोयल, पालिका चेयरमैन

नगरीय सीमा में कोई भी सरकारी व प्राइवेट होर्डिंग, बैनर, पंपलेट नहीं लगेगा। यह आदेश पहले ही दिया गया था। इसके बाद भी अगर ऐसा हो रहा है तो वह गलत है। आदेश न मानने वालों पर कार्रवाई तय है।

दिनेश सिंह, डीएम

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें