Badaun News: महीनों नहीं झांकते अब रात में लगा रहे चक्कर

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

Badaun News: महीनों नहीं झांकते अब रात में लगा रहे चक्कर महीनों नहीं झांकते अब रात में लगा रहे चक्कर महीनों नहीं झांकते अब रात में लगा रहे चक्कर

Badaun News: महीनों नहीं झांकते अब रात में लगा रहे चक्कर

Badaun News: एक कहावत है “भय बिनु होइ न प्रीति” यानी बिना डर के व्यवस्थायें पटरी पर नहीं आतीं। ऐसा ही कुछ हाल इन दिनों जिले की गोशालाओं का है। जिन गोशालाओं में बीडीओ एवं सचिव महीनों तक नहीं जाते थे, वह डीएम की कार्रवाई के बाद से दिन के साथ-साथ रात में भी गोवंशों के लिये चारा, पानी एवं रखरखाव देखने जा रहे हैं।

डीएम की कार्रवाई

डीएम अवनीश राय अभिगांव एवं ब्यौर गोशाला मामले में सीडीओ एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की जांच रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई कर चुके हैं। इसके बाद से लापरवाहों में हड़कंप मचा है। डीएम की कार्रवाई के बाद जो बीडीओ, सचिव और एडीओ महीनों तक गोशाला की चौखट तक नहीं फटकते थे, वह अब टॉर्च और गाड़ियों की हेडलाइट की रोशनी में रात को गोशालाओं को देखते नजर आ रहे हैं।

नांद में खुद देख रहे चारा

इन दिनों अफसर रात के अंधेरे में गोशालाओं में पहुंचकर गोवंश की नांद एवं हौदिया में खुद देख रहे हैं कि गोवंशों के आगे भूसा, हरा चारा, पानी है कि नहीं। अफसर एवं कर्मचारी ऐसी ही काम करते रहे तो निश्चित रूप से गोशालाओं में बदलाव देखने को मिलेगा।

वाट्सएप ग्रुप में शेयर करते फोटो

अफसर एवं कर्मी अपनी नौकरी बचाने के लिये देर रात गोशालाओं का औचक निरीक्षण कर तस्वीरें खींचकर उच्च अधिकारियों के लिये वाट्सएप ग्रुप में शेयर कर रहे हैं, जिससse यह संदेश पहुंच सके कि हम मुस्तैद हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने वर्षों से कभी अधिकारियों को रात के वक्त गांव की गोशालाओं में आते नहीं देखा था, जो अधिकारी दिन में एसी गाड़ियों का शीशा नीचे किये बिना निकल जाते थे, वह अब धूल-मिट्टी के बीच खुद गायों की सुध ले रहे हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦डीएम ने गोशालाओं में क्या कार्रवाई की?−
डीएम अवनीश राय ने गोशालाओं में निरीक्षण कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबदायूंBadaun News: महीनों नहीं झांकते अब रात में लगा रहे चक्कर