एसडीएम राजेश कुमार ने संभाला चार्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - बीती शाम, डीएम अवनीश कुमार राय ने जिले के कई एसडीएम को स्थानांतरित किया। राजेश कुमार सिंह को बिल्सी का एसडीएम बनाया गया, जबकि प्रेमपाल सिंह को जिला राजस्व अधिकारी नियुक्त किया गया। राजेश ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद जनता की समस्याओं के शीघ्र समाधान पर जोर दिया।

एसडीएम राजेश कुमार ने संभाला चार्ज

बीती शाम डीएम अवनीश कुमार राय ने जिले के अंदर कई एसडीएम इधर से उधर कर दिए। जिसमें सदर तहसील में तैनात एसडीएम न्यायिक पद पर तैनात राजेश कुमार सिंह को बिल्सी का एसडीएम बनाया है। जबकि यहां तैनात एसडीएम प्रेमपाल सिंह को जिला राजस्व अधिकारी के पद पर तैनाती दी गई। नवागत एसडीएम राजेश कुमार सिंह ने शनिवार की सुबह तहसील कार्यालय पंहुच कर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होने कहा कि शासन की मंशा के मुताबिक जनता की समस्याओं का समय पर निराकरण करना ही प्राथमिकता रहेगी। वह मूलत: बिहार प्रांत के निवासी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।