ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंप्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों ने दिखाया हुनर

प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों ने दिखाया हुनर

दिव्यांग बच्चों की तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन मुजरिया के कृषि इंटर कॉलेज के मैदान पर किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा...

प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों ने दिखाया हुनर
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंFri, 03 Dec 2021 03:22 AM
ऐप पर पढ़ें

मुजरिया।

दिव्यांग बच्चों की तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन मुजरिया के कृषि इंटर कॉलेज के मैदान पर किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सहसवान अजय कुमार एवं दहगवां के खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित मिश्रा ने बच्चों के अभिभावकों के साथ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बीईओ अजय कुमार ने दिव्यांग बच्चों के खेल की प्रशंसा की। बीईओ हर्षित मिश्रा ने विजयी बच्चों को सम्मानित किया। एआरपी राजन यादव,आशीष कुमार,राजकुमार, इंटनरेंट टीचर अमित सक्सेना,ओमप्रकाश, विपुल कुमार ने प्रतियोगिताओं को संपन्न कराया।

यह हुयीं प्रतियोगितायें, हुये सम्मानित

खेलो में सुलेख प्रतियोगिता,दौड़ प्रतियोगिता में शामिल सहसवान व दहगवां के बालक बालिकाओं के साथ उनके अभिभावक भी आये थे। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। दृष्टि बाधित बच्चों ने वस्तुओं को स्पर्श कर उनके बारे में बताया जो कि सराहनीय रहा।

यह रहे विजेता

निर्णायक मंडल के स्पेशल टीचर विनोद कुमार, जियालाल के निर्णय के अनुसार जगमोहन, रवि ,हुसैन व अनामिका,मंतसा और मायरा ने बालक व बालिका बर्ग में क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान दौड़ में प्राप्त किया। दृष्टि बाधित बच्चों में मतरमाला, आरजू व सनी ने स्पर्श कर वस्तुओं को पहचान कर सबका मन मोह लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें