बल, बुद्धि और विवेक से करें राष्ट्र की समस्याओं का निराकरण

Mar 06, 2026 02:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - 05 बीडीएन 84--गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर जिला स्तरीय संगोष्ठी में मौजूद पदाधिकारी।05 बीडीएन 84--गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक च

बल, बुद्धि और विवेक से करें राष्ट्र की समस्याओं का निराकरण

​बदायूं। गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर जिला स्तरीय संगोष्ठी हुई। प्रज्ञा मंडलों, महिला मंडलों की सक्रियता और आगामी सेवा कार्यों को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।परिव्राजक सचिन देव ने वेदमंत्रोंच्चारण और भावपूर्ण प्रज्ञा गीतों के साथ संगोष्ठी का शुभारंभ किया। जोन समन्वयक नजीबाबाद डीपी सिंह ने कहा युवा युग निर्माणी बनें। बल, बुद्धि और विवेक से राष्ट्र की समस्याओं का निराकरण करें। उप जोन समन्वयक अजयवीर सिंह ने रूप रेखा बनाई गई है। जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा ने कहा कि ज्योति कलश यात्रा शांतिकुंज से विश्व भ्रमण करती हुई 23 जून को जिले में पहुंचेगी। जिसका भव्य स्वागत 24 कुंडली गायत्री महायज्ञ साथ होगा।

मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्रनाथ शर्मा, मुख्य प्रबंध ट्रस्टी गायत्री शक्तिपीठ बिसौली सुखवीर सिंह ने आगामी कार्य योजनाओं में ​संगठन विस्तार, प्रज्ञा मंडलों, महिला मंडलों और युवा मंडलों को और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया।इस मौके पर कुंवरगांव गायत्री परिवार परिव्राजक सरोज शर्मा, नरेंद्र सिंह, अजीत सिंह, डा. सोनपाल, मदनलाल झा, कालीचरण पटेल, नत्थूलाल शर्मा, दिनेश चंद्र गुप्ता, ब्रजकिशोर, मुकेश माहेश्वरी, धीरेंद्र सिंह, गंगा देवी, ललतेश कुमार, संजीव कुमार, राजेश्वरी, सीमा गुप्ता, शिवंवदा सिंह, माया सक्सेना, रजनी मिश्रा आदि मौजूद रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।