ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंयुवक संदिग्ध हालत में झोपड़ी में फंदे पर लटका मिला

युवक संदिग्ध हालत में झोपड़ी में फंदे पर लटका मिला

मीरगंज/ फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। धंतिया का युवक शाम को घर से दुकान पर गया। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। सुबह संदिग्ध हालत में झोपड़ी में फंदे पर...

युवक  संदिग्ध हालत में झोपड़ी में फंदे पर लटका मिला
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीWed, 17 Jan 2024 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

मीरगंज/ फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। धंतिया का युवक शाम को घर से दुकान पर गया। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। सुबह संदिग्ध हालत में झोपड़ी में फंदे पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को बरेली भेज दिया।
धंतिया गांव निवासी पुष्पेंद्र गंगवार पुत्र लालाराम गंगवार हमदर्द कंपनी में डयूटी करता है। वह मंगलवार की शाम को सात बजे डयूटी खत्म कर घर पहुंचा। समोसा खाने को गांव की दुकान पर जाने की बात कहकर घर से निकला। घर न लौटने पर परिजनों ने उसको कॉल की। फोन रिसीव कर उसने थोड़ी देर में घर आने की बात कही। वह दस बजे रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसको फोन कर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। घर वालों ने उसको रात में तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिला। बुधवार की सुबह छह बजे गांव के सोमपाल की झोपड़ी में पुष्पेंद्र फंदे पर लटका मिला। पिता लालाराम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को बरेली भेज दिया। पिता ने बताया कि वह फंदे पर खुद लटका या उसको किसी ने लटका कर मार दिया, हमें पता नहीं है। परिवार की किसी से रंजिश भी नहीं है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें