जमीन के हिस्से के विवाद में तीन लोगों पर मुकदमा
जमीन के हिस्से को लेकर विवाद में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि पान सिंह, रोहित और मुनेश ने नेकसू पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया, जिसमें उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जमीन के हिस्से को लेकर हुए विवाद में मारपीट और धमकी देने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया, जिसमें उसे गंभीर चोटें आईं। मामला दातागंज थाना क्षेत्र के गांव पुरैनी का है। यहां रहने वाले नेकसू पुत्र हरिपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके भाई सुनील उर्फ कल्लू की छह वर्ष पहले मौत हो चुकी है। आरोप है कि कुछ समय बाद सुनील की पत्नी कमला गांव के ही पान सिंह के साथ रहने लगी।
पीड़ित का कहना है कि पान सिंह लगातार उसके भाई के हिस्से की जमीन जबरन मांग रहा था। परिवार ने कई बार बैठकर समझौता करने की बात कही, लेकिन विवाद बढ़ता चला गया।आरोप है कि 10 मई को पान सिंह, रोहित और मुनेश उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में नेकसू के सिर में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल ने थाने पहुंचकर मेडिकल कराने के बाद तहरीर दी। पुलिस ने पान सिंह, रोहित और मुनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


