प्रधान व भाई पर एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज

Feb 27, 2026 01:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

Badaun News - ग्राम पंचायत लोथर में घूरे के गड्ढों को लेकर प्रधान और ग्रामीणों के बीच विवाद जारी है। आरोप है कि प्रधान श्रीपाल और उनके भाई पवन सिंह ने अनुसूचित जाति के व्यक्ति अभिषेक को प्रताड़ित किया और बाबा साहेब आंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रधान व भाई पर एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज

उघैती, संवाददाता। ग्राम पंचायत लोथर में घूरे के गड्ढों को लेकर प्रधान और ग्रामीणों के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी रंजिश का आरोप लगाते हुए गांव के प्रधान और उनके भाई के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव के रहने वाले अभिषेक पुत्र सोबरन सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के प्रधान श्रीपाल और उनके भाई पवन सिंह लंबे समय से घूरे के विवाद को लेकर रंजिश मानते हैं और उन्हें अनुसूचित जाति का होने के कारण प्रताड़ित करते रहते हैं।

आरोप है कि प्रधान श्रीपाल की शह पर उनके भाई पवन सिंह ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी और उसे उनके मोबाइल नंबर पर भेजा। शिकायत करने पर प्रार्थी के परिजन अधिवक्ता ज्ञान सिंह को भी आरोपियों ने जातिसूचक शब्द कहे। पुलिस ने शिकायतकर्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत लोथर में लंबे समय से घूरे के गड्ढों को लेकर विवाद चला आ रहा है। एसडीएम से लेकर पुलिस अधिकारियों तक कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन तमाम जांच के बाद भी मामला शांत नहीं हो सका। इस बीच एससी-एसटी एक्ट के मुकदमे के बाद गांव में नया तनाव पैदा हो गया है। उधर, प्रधान श्रीपाल का कहना है कि उनके खिलाफ लगाया गया आरोप निराधार है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि उन्होंने किसी को गाली नहीं दी है। प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।