अब ऑनलाइन लगेगी डॉक्टर-कर्मियों से हाजरी
Badaun News - -जिला पुरुष अस्पताल का मुख्य गेट।अब ऑनलाइन लगेगी डॉक्टर-कर्मियों से हाजरीअब ऑनलाइन लगेगी डॉक्टर-कर्मियों से हाजरीअब ऑनलाइन लगेगी डॉक्टर-कर्मियों से हा

बदायूं। सरकारी कर्मचारियों को धीरे-धीरे शासन डिजिटलीकरण पर ला रहा है। सरकारी विभागों में जिला अस्पताल को भी शामिल कर लिया है। मन चाहे तब आकर ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों पर अब जिला अस्पताल में नकेल कसने वाली है। इसके लिए तैयारी हो गई है और डाटा फीड़िंग चल रहा है। जल्द ही डिजिटल मशीन पर आकर हाजरी लगानी होगी तब ड्यूटी मानी जायेगी। डिजिटल हाजरी पर ही वेतन निकलेगा और तभी ड्यूटी मान्य होगी। इस व्यवस्था को सुनकर डाक्टरों व कर्मचारियों में खलबली मची हुई है।जिला पुरुष अस्पताल के सीएमएस कक्ष में डिजिटल हाजरी के लिए पॉस मशीन लग चुकी है।
जिला अस्पताल के सभी डाक्टर-कर्मचारी, नियमित एवं संविदा, आउटसोर्सिंग व एनएचएम कर्मचारियों का डाटा फीड़िग किया जा रहा है। जिससे डिजिटल हाजरी में दिक्कत न हो। सीएमएस की ओर से इसकी व्यवस्था की जा रही है रोजाना पॉस मशीन से ही डिजिटल हाजरी लगेगी। जिसके बाद ही मासिक वेतन बनेगा। इसके बाद ही सीएमएस की ओर से वेतन को लेकर संसुति की जायेगी। कर्मचारियों व डाक्टरों पर समय से ड्यूटी करने को लेकर शिकंजा कसा जा रहा है। बतादें कि शासन ने आदेश दिये हैं और शतप्रतिशत ऑनलाइन हाजरी लगानी है।अलग-अलग बनेंगे स्लॉडजिला पुरुष अस्पताल में कर्मचारियों की हाजरी पूरी तरह से डिजिटल होने वाली है। इसके लिए पॉस मशीन तो लग गई है अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। इसमें मशीन में दो प्रकार के कर्मचारियों की फीड़िंग डाटा हो रहा है। जिसमें दो अलग-अलग स्लाड बनाये जा रहे हैं। इसमें नियमित कर्मचारियों का स्लाड अलग बन रहा है तो वहीं संविदा व एनएचएम कर्मचारियों का अलग बन रहा है।महिला अस्पताल में भी डिजिटल हाजरीजिला पुरूष अस्पताल के साथ-साथ जिला महिला अस्पताल में भी डिजिटल हाजरी लगाई जायेगी। महिला अस्पताल में डिजिटलीकरण शुरू हो चुका है और डिजिटल हाजरी लगाई जा रही है। इसके लिए सीएमएस कक्ष में हाजरी मशीन को लगा दिया गया है। यहां पहले कर्मचारियों को डिजिटल हाजरी लगानी होगी फिर ड्यूटी ज्वाइन करनी होगी। रोजाना की यही स्थिति रहेगी।शासन से डिजिटल पर ज्यादा जोर है। कर्मचारियों का हाजरी डिजिटल पर लगाने को निर्देश दिये गये हैं इसलिए जिला पुरुष अस्पताल में डिजिटल हाजरी मशीन लगाई गई है। पॉस मशीन से सभी की हाजरी लगेगी। डिजिटल हाजरी की सभी तैयारियां पूरी की जा रही है।डॉ. अमित वार्ष्णेय, सीएमएस जिला पुरुष अस्पताल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


