Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsDevotional Evening Celebrated with Bhajans in Bhola Dham
अनिरुद्ध कृष्ण के भजन सुनकर झूमे श्रद्धालु

अनिरुद्ध कृष्ण के भजन सुनकर झूमे श्रद्धालु

संक्षेप: Badaun News - शहर के भोलाधाम में लाडली लाल के नाम संकीर्तन संध्या धूमधाम से संपन्न हुई। भजन गायक अनिरुद्ध कृष्ण के भजनों से श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई और राधा कृष्ण के...

Mon, 27 Oct 2025 11:20 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

शहर के भोलाधाम में एक शाम लाडली लाल के नाम संकीर्तन संध्या धूमधाम और भक्तिभव के साथ संपन्न हुई। जाने माने भजन गायक अनिरुद्ध कृष्ण उर्फ मनु भैया के मुख से सरस और भक्तिमय भजन सुनकर श्रृद्धालु देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। वेद वेदांग के विद्वान अंकित शर्मा और देवांश ने संयुक्त रूप से मुख्य यजमान सुजीत गुप्ता से वेदी पूजन कराया। तत्पश्चात राधा कृष्ण के प्रसंगों पर आधारित संगीतमयी भजनों की भक्तिमयी वर्षा में भक्तगण देर रात तक आनंद लेते रहे। सभी भक्तों गिरिराज भगवान का श्रृद्धाभाव से पूजन कर आरती उतारी। संकीर्तन से पहले डॉ. एमडी शर्मा ने कहा कि मुमुक्ष का अर्थ है मोक्ष की इच्छा रखने वाला अर्थात जो सांसारिक मोहमाया से सबको मोक्ष दिलाने की इच्छा रखता है।

उसे ही मुमुक्ष कहते हैं। जिसके नाम के साथ कृष्ण लगा हो उसे जीवन में निश्चित रूप से सफला मिलती है। संकीर्तन में नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक, पंकज शर्मा, नवनीत गुप्ता, राजेश शर्मा, अजय कुमार मिश्र, अमित रस्तोगी, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, अरुण कुमार मिश्र, हरिओम रस्तोगी, सुधा शर्मा, डॉ. उमा सिंह गौर, राधिका शर्मा, सुधीर अग्निहोत्री, राकेश वर्मा, अरविंद अग्निहोत्री, कवि पवन शंखधार, मृगांक मिश्र, सहित बड़ी संख्या में श्रृद्धालु मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ कवि कामेश पाठक ने किया। भागवत प्रवक्ता मुमुक्ष कृष्ण, समाजसेवी राजेश शर्मा, एवं शिव ओम शर्मा ने सहयोगियों को सम्मानित किया। मुकेश पटवा ने इत्र का छिड़काव करके सभी को पटके ओढ़ाये।