शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी, देखें Video
शरद पूर्णिमां पर जिले में रविवार सुबह से तड़त चार बजे से ही गंगा स्नान जारी है। मां गंगा भागीरथी के तट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े हैं। यहां लोग सुबह से गंगा स्नान कर पूजापाठ एवं दूधाभिषेक...
शरद पूर्णिमां पर जिले में रविवार सुबह से तड़त चार बजे से ही गंगा स्नान जारी है। मां गंगा भागीरथी के तट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े हैं। यहां लोग सुबह से गंगा स्नान कर पूजापाठ एवं दूधाभिषेक कर रहे हैं, कोई कन्याभोज कर रहा है तो प्रसाद वितरण कर गंगा मईया को भोग लगा रहा है। वहीं भंडारा भी लगाए गए हैं लोग आस्थाई डुबकी लगाने के बाद दानपुण्य करने में लगे हैं।
इस शरद पूर्णिमा के पर्व पर भारी भीड़ है,ट्रेन फुल चल रही हैं, कछला पुल से लेकर गंगा घाट तक भीड़ है। इधर कछला चौराहा से लेकर गंगा घाट तक जाम लगा हुआ है। भीषण जाम में लोग घंटों लाइन में लगने के बाद गंगा तट तक पहुंच पा रहे हैं। गंगा स्नान के लिए कोई बसों एवं डग्गामार वाहनों पर लटकर जा रहा है तो कोई ट्रेन पर लटकर जा रहा है। डग्गामार वाहन व ट्रेन की छतें तो पूरी तरह से फुल हैं। शरद पूर्णिमां पर इस भीड़ को संभालने में प्रशासन की सांसे फूल रही हैं, पिछले छह घंटे से जाम लगा हुआ है। प्रशासन जैसे-तैसे लोगों को जाम से निकालकर गंगा घाट तक पहुंचा रहा है।
मेला में बिछड़ी बच्ची को मां से मिलाया
कछला। सुबह को उझानी पुलिस ने कछला गंगा घाट पर गायब हुई दो वर्षीय बच्ची को सकुशल बरामद किया है। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी कछला में स्नान के दौरान इधर उधर भटकने वाले बच्चों को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाने के लिए टीम लगा रखी है। शरद पूर्णिमा के अवसर पर कछला गंगा घाट पर लगे मेले में गुम हुई बच्ची दिव्या दो वर्ष को कोतवाल विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा किए गए सार्थक प्रयासों से सकुशल बरामद करते हुए उसकी मां सपना पत्नी प्रसाद निवासी शाहपुर थाना उघैती को सुपुर्द किया है।