मंदिर में किया गया हनुमान जी का शृंगार

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - नगर के तहसील मोड़ स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम पर भक्तों ने बालाजी महाराज का श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की। भोग अर्पित करने के बाद संकट मोचक हनुमान अष्टक का पाठ किया गया। मोहल्ला संख्या चार में श्री संकट मोचन दरबार मंदिर में भी प्रसाद का वितरण किया गया।

मंदिर में किया गया हनुमान जी का शृंगार

नगर के तहसील मोड़ स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम पर मंगलवार को बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों द्वारा बालाजी महाराज का श्रृंगार कर चोला चढ़ाया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। बाबा को भोग लगाया गया। उसके बाद यहां संकट मोचक हनुमान अष्टक का पाठ किया गया। इधर नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार मंदिर में मंहत संजय शर्मा और गुधनी खौं‍सारा स्थित बलदेव धाम पर मंहत ललितेश्वरानन्द महाराज ने बाबा का श्रृंगार कर प्रसाद का वितरण किया गया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।