पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खाई चूहे मार दवा, गंभीर

Mar 13, 2026 02:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - बदायूं में, 22 वर्षीय आलोक ने पत्नी और ससुरालियों के अत्याचार से तंग आकर चूहे मार दवा खा ली। उसने पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर है। आलोक की शादी एक साल पहले हुई थी और वह लगातार प्रताड़ना का शिकार रहा है।

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खाई चूहे मार दवा, गंभीर

बदायूं, संवाददाता। पत्नी और ससुरालियों से परेशान युवक ने चूहे मार दवा खाकर जान देने की कोशिश की। दवा खाने के बाद युवक खुद ही पुलिस चौकी पहुंच गया। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली के मंडी समिति पुलिस चौकी के पास गौरीशंकर मंदिर का है। कोतवाली इलाके के रूपापुर गांव के रहने वाले आलोक 22 वर्ष पुत्र राजेंद्र ने पत्नी व ससुरालियों से तंग आकर चूहे मार दवा खा ली और इसके बाद पुलिस चौकी पहुंचकर इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने आलोक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जिला अस्पताल में भर्ती आलोक ने बताया कि उसकी शादी एक साल पहले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बिनावर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर की रहने वाली सुषमा देवी पुत्री साधु राम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही सुषमा उसके साथ आए दिन बदसलूकी करती थी और कई बार हाथापाई भी हो चुकी है।आलोक ने बताया कि होली पर उसकी पत्नी अपने मायके गई थी। जब उसने उसे वापस घर आने के लिए फोन किया तो उसने फोन पर भी गाली-गलौज की और अपने परिवार वालों से पिटवाने की बात कहकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इससे वह पूरी तरह टूट गया और पुलिस चौकी पहुंचने से पहले गौरीशंकर मंदिर के पास चूहे मार दवाई का सेवन कर लिया। इसके बाद वह चौकी पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना बताई। आलोक ने यह भी बताया कि इससे पहले भी उसकी पत्नी दो बार मायके जा चुकी है और करीब दो-दो महीने बाद काफी समझौते के बाद घर लौटी थी। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी, उसकी बहन और ससुराल वाले उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं और कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शादी हुई है, इसलिए वे दहेज एक्ट का मुकदमा लगवाकर उसे और उसके परिवार को जेल भिजवा देंगे। फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती आलोक की हालत में सुधार है, जबकि पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।