बदायूं में मार्च के महीने में लगातार दूसरे दिन भी छाया रहा कोहरा, यातायात प्रभावित

Mar 11, 2026 10:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - बदायूं में दूसरे दिन भी घना कोहरा छाया रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। बड़े वाहन रात भर ढाबों पर रुके रहे। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले चार दिन इसी तरह का मौसम रहेगा, जबकि 15 मार्च को हल्की बारिश की संभावना है। लोगों ने अचानक ठंड के चलते गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं।

बदायूं में मार्च के महीने में लगातार दूसरे दिन भी छाया रहा कोहरा, यातायात प्रभावित

बदायूं में दूसरे दिन भी कोहरा छाया रहा। रात के समय घाना कला खाने से दक्षता सुन रही जिसके चलते फोरलेन से लेकर स्टेट हाईवे तक बड़े वाहनों ने ढाबों पर अपने वाहनों को खड़ा कर सुबह होने का इंतजार किया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है अगले चार दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। 15 मार्च को हल्की बारिश की संभावना है। पिछले चार दिनों दिन और रात के पारे में बढ़ोत्तरी से तेज गर्मी होने से लोगों ने पंखा व कूलर चलाना शुरू कर दिया।बीची आधी रात बाद से फिर से कोहरा छाने से यातायात प्रभावित हुआ। वाहन चालकों को लाइट चला कर सुबह के समय गुजरना पड़ा।

मौसम में अचानक बदलाव से लोग अचंभित हैं। मार्च के महीने में अमूमन कोहरा देखने को नहीं मिलता। बुधवार सुबह हल्की ठंड के चलते लोगों को पंखे व कूलर बंद करने पड़े। सुबह के समय लोगों ने स्वेटर और जैकेट पहनकर निकले।डॉक्टर का कहना है मौसम में बदलाव हो रहा है, इसको लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।