बदायूं में दूसरे दिन भी छाया कोहरा, यातायात प्रभावित
Badaun News - 11 बीडीएन 24--सुबह के समय एमएफ हाईवे पर छाये घने कोहरे के बीच लाइट जलाकर गुजरता ट्रक।सुबह के समय एमएफ हाईवे पर छाये घने कोहरे के बीच लाइट जलाकर गुजरता

11 बीडीएन 24--सुबह के समय एमएफ हाईवे पर छाये घने कोहरे के बीच लाइट जलाकर गुजरता ट्रक। 11 बीडीएन 25--सुबह के समय नदवारी गांव की सड़क व खेतों में छाया कोहरा।बीरी रात से सुबह तक छाया रहा कोहरा, रात में दृश्यता शून्यमौसम में बदलाव से हल्की सर्दी का लोगों को हुआ अहसासबदायूं, संवाददाता। बदायूं में दूसरे दिन भी कोहरा छाया रहा। तड़के घने कोहरे से दृश्यता शून्य रही। इस कारण फोरलेन से लेकर स्टेट हाईवे पर चालकों ने ढाबों पर अपने वाहनों को खड़ा कर मौसम साफ होने का इंतजार किया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है अगले चार दिन ऐसा ही मौसम रहेगा।
15 मार्च को हल्की बारिश की संभावना है।पिछले चार दिनों दिन और रात के पारे में बढ़ोतरी से तेज गर्मी होने से लोगों ने पंखे और कूलर चलाना शुरू कर दिया। इसी बीच मंगलवार तड़के अचानक कोहरा छाया। सुबह 9 बजे के आसपास धूप निकली। बुधवाार सुबह तक फिर से कोहरा छाए रहने से यातायात प्रभावित हुआ। वाहन चालकों को लाइट चला कर सुबह के समय गुजरना पड़ा। मौसम में अचानक बदलाव से लोग अचंभित हैं। मार्च के महीने में अमूमन कोहरा देखने को नहीं मिलता। बुधवार सुबह हल्की ठंड के चलते लोगों को पंखे व कूलर बंद करने पड़े। इधर, दोपहर में मौसम फिर बदल गया। दोपहर का दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री तापमान रहा है। दोपहर में मौसम में गर्मी से लोग परेशान रहे। व्यस्तम इलाका लावेला चौक, अस्पताल चौराहा, लोटनपुरा मार्ग सहित मार्गों पर आवाजाही कम रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


