Dense Fog and Cold Weather Disrupt Traffic in December सुबह में छाया कोहरा अब धूप ने दी राहत, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsDense Fog and Cold Weather Disrupt Traffic in December

सुबह में छाया कोहरा अब धूप ने दी राहत

Badaun News - दिसंबर के अंत में घने कोहरे ने यातायात को प्रभावित किया। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनकर अलाव के चारों ओर दिखे। सुबह के समय, कोहरे के कारण प्रमुख हाईवे पर वाहन धीमी गति से चल रहे थे। धूप...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंFri, 27 Dec 2024 12:07 AM
share Share
Follow Us on
सुबह में छाया कोहरा अब धूप ने दी राहत

दिसंबर महीने के अंतिम दौर में सर्दी के साथ-साथ कोहरा ने भी अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। घने कोहरा के बीच दिन निकला तो कुछ घंटों के लिए यातायात प्रभावित रहा और कड़ाके की सर्दी से जनजीवन अस्त्र व्यस्त रहा। इसके बाद धूप निकली तो लोगों ने राहत महसूस की और फिर पूरे दिन लोग मैदान में नजर आये हैं। वहीं सुबह शाम को लोग अलाव के सहारे दिखे हैं। गुरुवार की सुबह हुई तो घना कोहरा छाया हुआ था लोग घरों से निकले तो कोहरा का प्रकोप इतना दिखा की पास तक का भी दिख नहीं रहा था। घने कोहरा के बीच लोग गलन भरी सर्दी से बचने के लिए सुबह में गर्म कपड़े पहने हुए और अलाव के सहारे लोग दिखाई दिये। वहीं सुबह आठ बजे के बाद तक घना कोहरा छाया रहा और जनपद में यातायात प्रभावित रहा। सुबह को कोहरा के समय बरेली मथुरा हाईवे और मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे एवं बदायूं मेरठ हाईवे तथा बदायूं बिजनौर हाईवे सहित जनपद के प्रमुख मार्गों पर कोहरा के चलते वहां लाइट जलाकर चले। वहीं बड़े वाहन सड़क किनारे खड़े नजर आए। कोहरा के चलते वाहनों को डिपर जलाकर धीमी गति से चलना है। जिले में सुबह को नौ बजे के बाद धूप निकली तो बाजार से लेकर गांव देहात तक चहल-पहल नजर आई। धूप निकलते ही लोग छतों, पार्क, मैदान आदि में पहुंच गए और आंनद लेते नजर आये है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।