स्वास्थ्य कर्मचारियों के भरोसे कालिया काजमपुर में उपचार

स्वास्थ्य कर्मचारियों के भरोसे कालिया काजमपुर में उपचार

संक्षेप:

Badaun News - ब्लाक वजीरगंज के कलिया काजमपुर में डेंगू और मलेरिया के कारण चार लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में कैंप लगाकर उपचार प्रदान किया है, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही...

Sep 08, 2025 03:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

ब्लाक वजीरगंज और थाना कुंवरगांव के कलिया काजमपुर में एक नहीं चार-चार मौत हो चुकी हैं और दर्जनों लोग बीमार हैं। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अलावा ग्राम प्रधान और पंचायत विभाग गंभीरता नहीं दिखा रहा है। यहां डेंगू-मलेरिया के केस निकल चुके हैं। इसी के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेरा डाल रखा है और ग्रामीणों को उपचार दिया है। रविवार को भी सीएमओ डॉ. रामवेश्रर मिश्रा के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग और मलेरिया विभाग की ओर से दर्जनभर गांव में कैंप लगाकर उपचार दिया गया। वहीं ग्रामीणों की जांच भी की गई। जिसमें कुंवरगांव के कलिया काजमपुर में भी कैंप लगाया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यहां डॉक्टर राहुल, फार्मासिस्ट कमर इकबाल, मोहित, सरनाम आदि स्टाफ ने कैंप लगाकर 35 लोगों को उपचार दिया है। वहीं गांव में रविवार को कोई भी मरीज पॉजीटिव नहीं निकला है। यहां आशा-एएनएम भी मौजूद रही हैं। बतादें कि यह गांव वजीरगंज-सैदपुर क्षेत्र का गांव है यहां सैदपुर के एमओआईसी एक ही बार आये हैं जिस दिन सीएमओ सहित अधिकारी आये थे। इसके बाद से एमओआईसी नहीं आये हैं। गांव में अब तक करीब चार मौत हो चुकी हैं लेकिन एमओआईसी कार्यालय से नहीं निकलते हैं। ऐसी स्थिति यहीं नहीं जिले की बाकी सीएचसी-पीएचसी पर भी है। जिसकी वजह से संक्रामक रोगों पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। इधर जिलेभर में कैंप लगाकर भी मरीजों को उपचार दिया है।