Badaun News: अब इस्लामनगर इलाके में फैला बुखार, जगत पीपरी में डेंगू के पांच मरीज निकले

हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News: अब इस्लामनगर इलाके में फैला बुखार, जगत पीपरी में डेंगू के पांच मरीज निकले अब इस्लामनगर इलाके में फैला बुखार, जगत पीपरी में डेंगू के पांच मरीज निकले

Badaun News: अब इस्लामनगर इलाके में फैला बुखार, जगत पीपरी में डेंगू के पांच मरीज निकले

Badaun News: जिले में मौसम बदलने के बाद भी बुखार का प्रकोप कम होने के बजाए बढ़ता ही जा रहा है। अब तक जगत, सालारपुर, वजीरगंज ब्लॉक डेंगू, बुखार की जद में थी तो अब इस्लामनगर ब्लॉक में भी बुखार फैल रहा है। इस्लामनगर ब्लॉक क्षेत्र के गांव जगत पीपरी में बुखार फैलने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वहां कैंप लगाया। कैंप में 270 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें किट से पांच मरीजों को संदिग्ध डेंगू निकला। पुष्टि के लिए उनका सैंपल एलाइजा जांच को भेजा गया है। इसके साथ ही जिला मलेरिया अधिकारी अमित तिवारी अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे और घर-घर जाकर लार्वा की खोज की। गांव में एंटी लार्वा के छिड़काव के साथ ही फागिंग भी कराई गई। जिला मलेरिया अधिकारी ने गांव के परिषदीय विद्यालय में जाकर बच्चों को मच्छर जनित बीमारियों से बचने के उपाय बताए।

बुखार फैलने की सूचना

गुरुवार को इस्लामनगर ब्लॉक के गांव जगत पीपरी में बुखार फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीमों को गांव में भेजा गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव में पहुंचीं तो पता चला कि पिछले कुछ दिनों से यहां लगातार बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके बाद गांव में मुनादी कराकर मरीजों को कैंप में बुलाया गया। ऐसे में जो मरीज कैंप तक आने की स्थिति में नहीं थे उनके स्वास्थ्य परीक्षण को टीमें घर-घर पहुंचीं। टीमों ने घर-घर जाकर मरीजों को खोजा।

कैंप में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण

सुबह से शाम तक कैंप में मरीजों की भीड़ लगी रही। गुरूवार को गांव में बुखार के 270 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें मलेरिया का कोई मरीज नहीं निकला, लेकिन किट से डेंगू के पांच मरीज सामने आए। इसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर सभी को दवाएं दी गईं। डेंगू के संदिग्ध मरीजों की पुष्टि के लिए उनका एलाइजा सैंपल जिला अस्पताल भेजा गया। गांव में बुखार फैलने की सूचना पर जिला मलेरिया अधिकारी अमित तिवारी अपनी टीम के साथ पहुंचे और गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया।

गांव के स्कूली बच्चों को जागरूक करना

गांव के स्कूली बच्चों को जागरूक किया गया और आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वह मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए सभी को जागरूक करें। इस संबंध में जिला मलेरिया अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि गांव जगत पीपरी में लगाए गए कैंप में किट से जांच करने पर डेंगू के पांच मरीज सामने आए हैं। पुष्टि के लिए उनका सैंपल एलाइजा जांच को भेजा गया है। गांव में फागिंग कराने के साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया है।

मुड़िया सतासी गांव में डेंगू के मामले

मुड़िया सतासी गांव में डेंगू के छह केस मिलने पर दूसरे दिन भी लगा कैंप

वजीरगंज ब्लॉक क्षेत्र के गांव मुड़िया सतासी में कई दिन से बुखार फैला हुआ है। बुखार फैलने की सूचना पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव में पहुंचीं। गांव में तमाम मरीजों की जांच की गई। इस दौरान किट से जांच करने में डेंगू के छह मरीज निकले। पुष्टि के लिए उनका सैंपल एलाइजा जांच के लिए भेजा गया है। गुरूवार को गांव में फिर से स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप लगाया गया। यहां 50 से ज्यादा बुखार के मरीजों की जांच की गई, लेकिन डेंगू, मलेरिया का कोई मरीज सामने नहीं आया। डेंगू, मलेरिया न निकलने पर स्वास्थ्य महकमे ने राहत की सांस ली।

सामान्य प्रश्न

✦इस्लामनगर ब्लॉक के गांव जगत पीपरी में बुखार के कितने मरीजों का परीक्षण किया गया?−
इस्लामनगर ब्लॉक के गांव जगत पीपरी में 270 मरीजों का परीक्षण किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबदायूंBadaun News: अब इस्लामनगर इलाके में फैला बुखार, जगत पीपरी में डेंगू के पांच मरीज निकले