Badaun News: मन्नूनगर की दलित बस्ती में अलग ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग
Badaun News: मन्नूनगर की दलित बस्ती में अलग ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग मन्नूनगर की दलित बस्ती में अलग ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग मन्नूनगर की दलित बस्ती में

Badaun News: क्षेत्र के गांव मन्नूनगर की दलित बस्ती में अलग से ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग करते हुए अधिशासी अभियंता कको ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों ने बताया कि गांव के दूसरे इलाके से उनके मुहल्ले की लाइन जोड़ दी गई है। उस ट्रांसफार्मर पर भार ज्यादा होने की वजह से आए दिन फाल्ट होते हैं। कई कई दिनों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है बुधवार को अधिशासी अभियंता को दिए गए ज्ञापन में लोगों ने बताया कि विद्युत संकट की वजह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है और सबमर्सिबल की मोटर न चलने की वजह से पेयजल संकट भी बना रहता है। गर्मी के मौसम में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले उनके मोहल्ले के लिए अलग ट्रांसफार्मर लगाए जाने की जानकारी दी गई थी, लेकिन ट्रांसफार्मर दूसरे स्थान पर लगा दिया गया。
ग्रामीणों की मांग
ज्ञापन में ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता से मौके का निरीक्षण कर दलित बस्ती में अलग ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की, ताकि नियमित विद्युत आपूर्ति मिल सके।
ज्ञापन देने वालों के नाम
ज्ञापन देने वालों में अर्पित, राहुल, सूर्य, जितेंद्र, नन्दे, शिवा, आनंद, चंद्रासी, जयकुमार, आकाश, राहुल कुमार, अमित मिश्रा, गुड्डी, ओमप्रकाश, पन्नू, विजय सिंह, दुर्गेश, रमेश चंद, तुलसी, उदय, अतुल, मुकेश, किरण आदि शामिल रहे।


