
बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग
Badaun News - बदायूं में बंदलादेशी घुसपैठियों की तलाश और कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी को ज्ञापन देने जाते विहिप के पदाधिकारी।
बदायूं। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपकर बांग्लादेशी घुसपैठियों की जांच की मांग उठाई। पदाधिकारी ने कहा कि उन्हें संदेह है कि जिले के कुछ नेता अपनी राजनीतिक चमक बढ़ाने के लिए ऐसे घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं। ज्ञापन देने पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के जिलामंत्री उज्वल गुप्ता ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर करने की तैयारी कर रही है। ऐसे में हमें अपने जिले को साफ करना है। उन्होंने कहा कि जिले में कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां बांग्लादेशी घुसपैठी रह रहे हैं और उन्हें चिह्नित किया गया है।

संगठन के माध्यम से एसएसपी कार्यालय को ज्ञापन देकर इन स्थानों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि घुसपैठियों के आधार कार्ड, राशन कार्ड और पहचान पत्र बनवाने में कुछ नेताओं का योगदान है, जिसकी भी जांच कराई जानी चाहिए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी और जिला संयोजक ओम पाठक समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। ज्ञापन में उज्वल गुप्ता ने एसएसपी से अपील की कि चिह्नित स्थानों पर तुरंत कार्रवाई की जाए और सभी घुसपैठियों की जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि यह कदम जिले की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए जरूरी है। इस दौरान एडवोकेट और जिला बार एसोसिएशन के महासचिव अरविंद सिंह परमार, अचल सक्सेना सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




