Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsDelhi Blast Triggers High Alert in Badaun Police Conduct Search Operations
विस्फोट---एटीएस के निशाने पर रह चुके बदायूं में चौकसी बढ़ी

विस्फोट---एटीएस के निशाने पर रह चुके बदायूं में चौकसी बढ़ी

संक्षेप:

Badaun News - -दिल्ली में हुये विस्फोट के बाद दूसरे दिन शहर की सड़कों पर गश्त करते सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी संग पुलिस बल।

Nov 12, 2025 01:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बदायूं। दिल्ली ब्लास्ट के बाद पुलिस और प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस और प्रशासन के अफसर भी अलर्ट मोड़ में आ गए हैं। पुलिस प्रशासन के अफसरों ने जगह-जगह सर्च ऑपरेशन चलाया और लोगों को जागरूक किया है। जिसमें समझाया है कि दिल्ली में ब्लास्ट हुआ है स्थानीय स्तर पर कहीं कोई ऐसी सूचना मिले और कुछ दिखे तो तत्काल पुलिस प्रशासन को जानकारी दें। घबरायें नहीं और हड़कंप नहीं मचायें। पुलिस प्रशासन को जानकारी देकर किसी भी तरह की घटना से बचा जा सके। अफसर जब चेकिंग अभियान को निकले तो इलाके में हड़कंप मच गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मंगलवार को डीएम अवनीश कुमार राय और एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में दिल्ली में ब्लास्ट की घटना के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल और सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय के नेतृत्व में सिविल लाइंस व सदर कोतवाली की पुलिस फोर्स के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया है। कलक्ट्रेट परिसर, कचहरी मार्ग, न्यायालय परिसर व आसपास इलाका, जिला जेल के बाहर, रोडवेज और रेलवे स्टेशन मार्ग सहित पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। इस दौरान पुलिस लाइन चौराहा, कचहरी, इंदिरा चौक आदि जगह वाहनों को चेक किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि दिल्ली की घटना को लेकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया है सबकुछ ठीक रहा कहीं कुछ ऐसा नहीं मिला है। दोनों थानों को अलर्ट मोड़ पर रखा है। नियमित जांच पड़ताल को कहा है।