ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंमातम में बदलीं दीपावली की खुशियां, रॉकेट ने ले ली जान

मातम में बदलीं दीपावली की खुशियां, रॉकेट ने ले ली जान

दीपावली के अवसर पर बच्चों के साथ आतिश बाजी कर खुशियां बना रहे परिवार में मातम छा गया। आतिश बाजी करते समय रॉकेट अधेड़ उम्र के व्यक्ति के कपड़ो में घुस...

दीपावली  के अवसर पर बच्चों के साथ आतिश बाजी कर खुशियां बना रहे परिवार में मातम छा गया। आतिश बाजी करते समय रॉकेट अधेड़ उम्र के व्यक्ति के कपड़ो में घुस...
1/ 2दीपावली के अवसर पर बच्चों के साथ आतिश बाजी कर खुशियां बना रहे परिवार में मातम छा गया। आतिश बाजी करते समय रॉकेट अधेड़ उम्र के व्यक्ति के कपड़ो में घुस...
दीपावली  के अवसर पर बच्चों के साथ आतिश बाजी कर खुशियां बना रहे परिवार में मातम छा गया। आतिश बाजी करते समय रॉकेट अधेड़ उम्र के व्यक्ति के कपड़ो में घुस...
2/ 2दीपावली के अवसर पर बच्चों के साथ आतिश बाजी कर खुशियां बना रहे परिवार में मातम छा गया। आतिश बाजी करते समय रॉकेट अधेड़ उम्र के व्यक्ति के कपड़ो में घुस...
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंFri, 09 Nov 2018 12:28 AM
ऐप पर पढ़ें

दीपावली के अवसर पर बच्चों के साथ आतिश बाजी कर खुशियां बना रहे परिवार में मातम छा गया। आतिश बाजी करते समय रॉकेट अधेड़ उम्र के व्यक्ति के कपड़ो में घुस गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

गंभीर हालत में पुलिस को सूचना देकर उसे सीएचसी पर उपचार के लिए लाया गया। जहां से जिला अस्पाल रेफर कर दिया। जहां उसने सुबह के समय उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना बुधवार रात उझानी कोतवाली के कस्बा कछला वार्ड नंबर चार की है। दीपावली के दौरान रात को कछला के मुराबन नगला मोहल्ले में सफाई कर्मचारी के घर पर बच्चे आतिशबाजी चला रहे थे। 50 वर्षीय महावीर चार पाई पर बैठकर बच्चों के साथ आतियाबाजी का आनंद ले रहा था।

देर रात अचानक एक रॉकेट उसके कपड़ों में घुस गया। जिससे परिवार में अफरा तफरी मच गई। परिजनों जब तक उसके कपड़ों में लगी आग बुझा पाते तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था। गंभीर हालत में सफाई कर्मचारी को एंबुलेंस से उझानी सीएचसी लाया गया। जहां से जिला रेफर किया गया। सुबह के समय झुलसे कर्मचारी की मौत होने पर परिवार में कोहराम मच गया।

गुरूवार को जिला पुरूष अस्पताल में पुलिस ने कर्मचारी के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कर्मचारी के दो लड़का लड़की हैं, परिवार के इन लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें