ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंदीपावली पर देश-दुनिया के लिए जलाएं एक सकल्प दीप

दीपावली पर देश-दुनिया के लिए जलाएं एक सकल्प दीप

शहर के बदायूं क्लब में तीसरी हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आगाज हो गया। पांच दिन की इस प्रदर्शनी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों धमक रहेगी। इस दौरान सदर विधायक ने कहा कि त्योहार को अपने परिवार, नगर, प्रदेश एवं...

दीपावली पर देश-दुनिया के लिए जलाएं एक सकल्प दीप
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंThu, 12 Oct 2017 11:58 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के बदायूं क्लब में तीसरी हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आगाज हो गया। पांच दिन की इस प्रदर्शनी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों धमक रहेगी। इस दौरान सदर विधायक ने कहा कि त्योहार को अपने परिवार, नगर, प्रदेश एवं देश के विकास में एक दीप जलाने का संकल्प लेने की प्रतिज्ञा ली। गुरुवार को हस्तशिल्प मेले का शुभारंभ विधायक महेशचंद्र गुप्ता, बृजक्षेत्र के उपाध्यक्ष जेके सक्सेना व जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने किया।

मेले के शुभारंभ पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। देर रात तक जारी कार्यक्रम में विविध रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दर्शनों ने खूब आनंद उठाया। मेले का शुभारंभ के बाद अतिथियों ने परिसर में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रत्येक स्टॉल पर जाकर विभिन्न राज्यों से आए हस्तशिल्पियों के बनाए हस्तशिल्पों को सराहा। क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अशेष एवं समस्त पदाधिकारियों ने अतिथियों का सम्मान किया। प्रदर्शनी में सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, संभल, अलीगढ़, शाहजहांपुर जिलों के हस्तशिल्पी सहभागिता कर रहे हैं। इस मौके पर उपाध्यक्ष डॉ. एसके गुप्ता, डॉ. रामबहादुर व्यथित, अशोक खुराना, दीपक सक्सेना, सुधांशु शर्मा, रविंद्र मोहन सक्सेना मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें