ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंशव वाहन नहीं मिला तो ई-रिक्शा से ले गए शव

शव वाहन नहीं मिला तो ई-रिक्शा से ले गए शव

मृतकों के शव ले जाने के लिए प्रशासन के पास वाहन तो दो-दो उपलब्ध हैं।

शव वाहन नहीं मिला तो ई-रिक्शा से ले गए शव
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंMon, 09 Mar 2020 12:28 AM
ऐप पर पढ़ें

मृतकों के शव ले जाने के लिए प्रशासन के पास वाहन तो दो-दो उपलब्ध हैं। मगर पीड़ित परिवारों को शव ले जाने के लिए एक भी शव वाहन नहीं मिल रहा है।

जबकि अस्पताल की फाइलों में रोजाना वाहन दौड़ रहा है और डीजल फूंका जा रहा है। बरहाल एक बार फिर परिवार शव ले जाने को वाहन की तलाश करता रहा। मगर वाहन नसीब नहीं हो सका है।जिला अस्पताल में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिला अस्पताल में दो शव वाहन खड़े रहे और पीड़ित गिड़गिड़ाता रहा लेकिन जिम्मेदार नहीं पसीजे।

इसके बाद परेशान परिवार को शव किराय पर ई-रिक्शा करके ले जाना पड़ा है। जिला अस्पताल से पोस्टमार्टम तक ई-रिक्शा खुले में शव रखकर ले गया, जिसे देखकर हर किसी ने स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं पर सवाल दाग दिए हैं। परिवारों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की अनदेखी में ही कर्मचारी लापवाही कर रहे हैं। कहने के बाद भी शव अस्पताल ले जाने के लिए नहीं दिया है।

इससे पहले भी कई बार ऐसी शर्मशार होने वाली घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

शव वाहन के लिए मेरे पास कोई नहीं आया था, अगर आया होता तो शव वाहन दे दिया जाता। कौन शव को किस वाहन से ले गया जानकारी नहीं है। शव वाहनों का काम ही शव को पोस्टमार्टम तक पहुंचाना है। किसने मना किया, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. बीबी पुष्कर, सीएमएस जिला पुरुष अस्पताल

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें