Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsDattaganj MLA Rajiv Kumar Singh Lays Foundation Stone for Higher Secondary School Highlights BJP Government s Development Efforts
गरीबी के अंतिम पायदान तक पहुंचा योजनाओं का लाभ : राजीव

गरीबी के अंतिम पायदान तक पहुंचा योजनाओं का लाभ : राजीव

संक्षेप:

Badaun News - दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने माधुरी नगला में 1.32 करोड़ रुपये की लागत से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने शिक्षा, सड़क और बिजली में सुधार किया है और...

Sun, 31 Aug 2025 04:54 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

विद्यालय का शिलान्यास करने पहुंचे दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में दातागंज तहसील क्षेत्र को विकसित करने का काम किया है। शिक्षा, सड़क और बिजली आदि की सुविधाओं को बेहतर किया है। भाजपा सरकार में गुंडाराज से मुक्ति मिली है और रामराज्य की स्थापना हुई है। गरीबी के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम किया है। शनिवार को दातागंज विधानसभा क्षेत्र के गांव माधुरी नगला में दातागंज विधायक राजवी कुमार सिंह ने 1.32 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले माधुरी नगला में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का हवन पूजन कर शिलायांस किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं विधि विधान से जमीन का हवन पूजन कर, विद्यालय की बुनियाद के लिए पांच ईंटें भी रखी। विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि जो सरकार ने कहा वही किया है। सरकार का सीधा उद्देश्य है गांव की आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले। उसी क्रम में मैंने विधानसभा के अलग-अलग गांव जो शिक्षा, सड़क, बिजली आदि से पिछड़े हुए थे। उनको योजनाओं का लाभ दिलवा कर उनका जो पिछड़ापन का कलंक था। वह खत्म करने का काम किया है। म्याऊं मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राजपूत ने कहा कि विधायक राजीव कुमार सिंह ने जो विकास कार्य किए हैं। वह एक वाकई में मिसाल है। आसपास की विधानसभाओ में इतना विकास कार्य नहीं हुआ है। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रताप, उसावा एवं वर्तमान मंडल अध्यक्ष राहुल लोधी, दीपक गुप्ता, यादवेंद्र शाक्य, यतेंद्र राजपूत, रामवीर राजपूत, राहुल लोधी शामिल थे।