ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंसस्ते रेट पर किसानों को मिले यूरिया और डीएपी

सस्ते रेट पर किसानों को मिले यूरिया और डीएपी

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर स्थानीय स्तर पर पदाधिकारियों ने मालवीय आवास पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद 16 सूत्रीय राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। जिसमें किसान...

सस्ते रेट पर किसानों को मिले यूरिया और डीएपी
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंWed, 20 Jun 2018 07:28 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर स्थानीय स्तर पर पदाधिकारियों ने मालवीय आवास पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद 16 सूत्रीय राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। जिसमें किसान हित के लिए यूरिया और डीएपी के अलावा कई मुद्दे शामिल किए।

बुधवार को धरना के दौरान वरिष्ठ नेता ब्रजभान सिंह के कहा कि महंगाई पर रोक लगाई जाए। डीजल और पेट्रोल के बढ़े हुए रेट वापस किए जाए। जो किसान रह गए है उनका भी कर्जा माफ किया जाए। यूरिया और डीएपी किसानों को सस्ते रेट में उपलब्ध कराई जाए। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाए। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान कराया जाए। शेखूपुर चीनी मिल कर्मचारियों के बकाया सभी भुगतान किए जाए। सोत नदी पर हो रहे अवैध कब्जे हटवाए जाए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का बकाया भुगतान कराया जाए।

सालारपुर स्थित बंद पड़े उद्योग चालू कराए जाए। सरकारी कार्यालयों के भ्रष्टाचार का खात्मा किया जाए। शेर सिंह, सुरजीत सिंह, ओमेद्र सिंह, चंद्रशेखर, जगतपाल सिंह, ओमपाल सिंह, प्रेमपाल सिंह, राप्रकाश, गंगाराम, शिवराज सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामचंद्र सिंह, राकेश सिंह मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें