
विधायक ने जनता को समर्पित की 30 लाख की सीसी
Badaun News - दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने 30 लाख की लागत से सीसी का उद्घाटन किया। उन्होंने जनता की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में लोगों को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा और विकास की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।
बदायूं, संवाददाता। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने नगर की जनता के शनिवार के लिए 30 लाख की लागत से बनी सीसी समर्पित की। इस दौरान विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनी एवं अधिकारियों को निर्देश देकर तुरंत निस्तारण भी कराया। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने विकास के बल पर अपनी विधानसभा में एक अलग पहचान बनाई है, वह लगातार कुछ न कुछ अपनी विधानसभा क्षेत्र की जनता को देते आ रहे हैं। शनिवार के लिए विधायक ने 11 लाख से वार्ड नंबर दो डाकखाने वाली गली में विमल श्रीवास्तव के घर से सुभाष वाल्मीकि के घर तक एवं 19 लाख की लागत से वार्ड छह में विजय बहादुर के घर से साहिब सिंह के घर तक बनी सीसी का उद्घाटन किया।
विधायक ने इस दौरान लोगों की समस्यायें सुनकर दूर की। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में सबका हित सुरक्षित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री लगातार जनता के हितों के लिए कार्य कर रहे हैं, ठीक उसी प्रकार मैं भी अपनी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर रहा है। विकास का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। चेयरमैन पति अनूप गुप्ता, प्रदीप चौहान, रिशु, महेश गुप्ता, गौरव गुप्ता मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




